देहरादून: बीते 10 नवंबर को जनता दर्शन कार्यक्रम में मातावाला बाग निवासी दो वर्षीय अमन की व्यथित मां सुधा देवी ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गंभीर बीमारी से ग्रसित बेटे के उपचार की गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अमन को अब उपचार मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शर्मा को बालक का उपचार कराने और उपजिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह को उपचार की मानीटरिंग व व्यवस्था करने को निर्देशित किया। साथ ही निर्देश दिए थे कि यदि सरकारी में उपचार संभव न हो तो बच्चे का उपचार निजी चिकित्सालय हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अमन की जांच राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में कराई। दून अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने जांच के बाद एम्स में उपचार करने की सलाह दी। इसके बाद उपचार के लिए एम्स चिकित्सालय को रेफर किया गया। जहां भर्ती करा दिया गया है। बच्चे का एम्स चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।