अगर बच्चे हैं सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त और बुखार से परेशान, रखें डाक्टर की इन बातों का ध्यान

देहरादून: मौसम के बदलाव ने बच्चों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। ठंड बढ़ने से बच्चों में कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं।

20-140 पहुंच रही ओपीडी

बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत आ रही है। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के बाल रोग विभाग में सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 60-80 होती थी, इन दिनों संख्या 120-140 पहुंच रही है।

रात में तापमान काफी कम

चिकित्सकों का कहना है कि दिन के मुकाबले रात में तापमान काफी गिर रहा है। शरीर को अनुकूलन में कठिनाई हो रही है, इसका असर खासकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर अधिक पड़ रहा है।

अस्पताल के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार के अनुसार, ओपीडी सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी चल रही है।

आ रही सर्दी-जुकाम की शिकायत

सोमवार से बुधवार को बच्चों को लेकर अभिभावक अधिक संख्या में पहुंचते हैं। दूसरे बच्चे को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण, खाना न खाने की शिकायत, उल्टी, दस्त की शिकायत आ रही है।

इम्युनिटी सिस्टम है कमजोर

बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से उन पर इसका असर ज्यादा होता है। ऐसे समय में जरूरी है कि मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं, बाहर कम निकलें और शीतल पेय व जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।

प्रदूषण का असर अधिक

जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डा. प्रवीण पंवार का कहना है कि दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। सर्दियों में प्रदूषण का असर अधिक रहता है।

दूषित हवा से ज्यादा खतरा

ओस और नमी के कारण दूषित धूलकण नीचे आ जाते हैं, जिससे वातावरण को दूषित करते हैं। इस दूषित हवा से बच्चों में सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *