Dehradun: हाथों में चाकू लेकर वाहन से बाहर लहरा रहा था युवक, वीडियो वायरल होने पर दून पुलिस ने उतारी खुमारी

Dehradun

सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाने का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अवैध चापड़ बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार किया गया। साथ वाहन को सीज किया गया।

हाथों में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन से बाहर लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। दून पुलिस ने तुंरत युवक को गिरफ्तार किया और थाने लाकर युवक की सारी खुमारी उतारी।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस ने बरामद किया। युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया। थार वाहन को भी सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *