प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर वायरल की भ्रामक खबर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार के दौरे को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दून पुलिस सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रख रही है। इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रचारित व प्रसारित करने वाले लोगों को पुलिस की ओर से चिह्नित भी किया जा रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर निजी शिक्षण संस्थान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटर हेड पर वायरल एक पत्र, जिसमें रविवार को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने पर शिक्षण संस्थान के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाने से संबंधित तथ्य अंकित किए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *