देहरादून में आधी रात बाद भी बार गुलजार, क्या बदल गए नियम?

देहरादून। बीते वर्ष ओएनजीसी चौक हादसे के बाद देर रात तक सड़कों पर झूमते युवाओं की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बारों पर भी शिकंजा कसा था। शनिवार और रविवार को बार खोलने के समय को रात 12 बजे से घटाकर अन्य दिनों की भांति 11 बजे कर दिया गया था। कुछ समय तक तो अब कुछ काबू में रहा, लेकिन अब हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं।

राजधानी दून में बार रात 12 बजे और इससे भी कहीं अधिक समय तक खुल रहे हैं। नियमों को दरकिनार करते हुए दो से ढाई बजे तक भी बार खुलने की सूचनाएं मिल रही हैं। जिस सर्किल बार में फायर शो के दौरान आग लगी, उस समय रात 12 बजे से अधिक का समय चल रहा था। यह स्थिति बताती है कि बार संचालक फिर से मनमानी पर उतर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *