
Uttarakhand
आज दिनांक 28.09.2025 अलंकृता ऐपन यूनिट में विकास स्वायत्त सहकारिता हवालबाग द्वारा वार्षिक आम सभा बैठक कराई गई । जिसमें जिला सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान रीप श्री संदीप सिंह जी ,खंड विकास अधिकारी महोदय, सहायक खंड विकास अधिकारी महोदय ,ब्लॉक मिशन मैनेजर महोदय , विकास स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा महोदया ,विकास स्वायत्त सहकारिता के स्टाफ के साथ-साथ प्रगति स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा एवं BOD मेंबर तथा समूह के मेंबर उपस्थिति थे । इस बैठक में समूहों के नए BOD मेंबर चयन किए गए एवं जिला सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान रीप महोदय द्वारा परियोजना के विकास के कार्यों के विषय में जानकारी दी गई तथा खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा समूह सदस्यों को अच्छे व्यवसाय हेतु चेक वितरण किया गया तथा अध्यक्षा महोदया द्वारा बैठक का समापन किया गया।