आज दिनांक 25/09/2025 को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा अंगीकृत CLF नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता, चमकना सल्ट की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया

Uttarakhand

आज दिनांक 25/09/2025 को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा अंगीकृत CLF नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता, चमकना सल्ट की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय ब्लाक प्रमुख सल्ट श्रीमती कंचन रावत एवं अध्यक्षा निदेशक मंडल द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सीएलएफ स्टाफ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया । जिसमें जिला इकाई अल्मोड़ा से सहायक प्रबंधक

संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी द्वारा महिलाओं को रीप परियोजना की जानकारी तथा महिलाओं को सहकारिता में प्रत्येक महिला का किस प्रकार से योगदान होना चाहिए आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। मंचासीन अतिथि आदरणीय खण्ड विकास अधिकारी महोदय श्री देवेन्द्र तेवाड़ी, पशु चिकित्साअधिकारी सल्ट, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी रीप ब्लॉक टीम क्लस्टर स्टाफ तथा मिशन मनेजर सल्ट NRLM उपस्थिति रहे। बैठक में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समूह सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *