Uttarakhand Weather: मौसम के तेवर अभी भी तल्ख, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून परीक्षा ले रहा है। पहाड़ से मैदान तक कुछ दिन की राहत के बाद मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं।

उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में भी आपदा की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदेशभर में ही जगह-जगह भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को भी में ज्यादातर क्षेत्रों में आसमानी आफत जारी रह सकती है।

कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

शनिवार को दून में तड़के तीव्र वर्षा के दौर हुए, इसके बाद दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। दोपहर बाद भी कई इलाकों में घने बादलाें के बीच झमाझम वर्षा हुई।

नरेंद्र नगर में दिनभर में सर्वाधिक वर्षा 35 मिमी हुई। हालांकि, बीती रात थराली में करीब 150 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि आपदा का कारण बनी। रविवार को भी प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *