देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर खुर्द सरस्वती विहार इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब न्यू फ्रेंड्स कालोनी निवासी शिक्षिका विजय लक्ष्मी अशोक विहार स्थित पार्क में टहल रही थी।
अचानक पार्क के भवन की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर पड़ी और शिक्षिका उसके नीचे दब गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।