रस खत्म हो गया…’ इमरती देवी के खिलाफ जीतू पटवारी का विवादित बयान, BJP हुई आग-बबूला

 

जेएनएन, गुना। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के संबंध में ऐसे शब्द बोल दिया, जिससे राजनीति गरमा गई। जीतू पटवारी ने कहा था कि इमरती देवी का रस खत्म हो गया है।

 

भाजपा नेता ने पटवारी पर साधा निशाना

भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा,”क्या पटवारी सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को इसी नजर से देखते हैं। ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए ऐसे शब्द ढूंढकर लाते हैं।

दिग्विजय सिंह को टंच माल और कमल नाथ को आइटम नजर आती हैं और उन्हीं का अनुशरण करते हुए पटवारी अनुसूचित वर्ग की महिला में रस और चाश्नी खोज रहे हैं। कांग्रेसियों का मूलचरित ही महिला विरोधी है। पटवारी की इस घृणित और निंदनीय मानसिकता पर प्रियंका गांधी क्या राय रखती हैं।

 

जीतू पटवारी ने भाजपा घोषणापत्र पर उठाए सवाल

बता दें कि जीतू पटवारी ने कांग्रेस और भाजपा की घोषणापत्र की तुलना करते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय का वादा किया गया है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉन्च किया गया भाजपा का घोषणापत्र है जिसकी हमने बहुत तस्वीरें देखी हैं, लेकिन ज्यादा चर्चा नहीं हुई है।

भाजपा हमारे घोषणापत्र की बात करती है, जबकि हम जनता के बारे में बात कर रहे हैं। भाजपा महज अपने लगभग 10 फीसद उद्योगपति मित्रों को ही संबोधित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *