Uttarakhand Weather : कई जिलों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट, 24 घंटे में बाढ़ की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से बारिश के साथ ही आगामी 24 घंटे बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (शनिवार को) भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

ल्वाणी गांव में भू-धंसाव, 50 मकानों को खतरा, दो में आईं दरारें

देवाल ब्लॉक का ल्वाणी गांव भूस्खलन और भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। इस बरसात में यहां खेतों से भूस्खलन तेज हो गया है और भू-धंसाव से गांव के करीब 50 मकानों को खतरा हो गया है। दो आवासीय मकानों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को सुरक्षित जगह पर विस्थापित करने की मांग उठाई। साथ ही जिला प्रशासन से भूस्खलन से सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। कहा कि यदि समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो पूरा गांव इसकी चपेट में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *