कब तक तैयार होगा Dehradun-Delhi Expressway? इस माह से फर्राटा भरेंगे वाहन

 

देहरादून। देहरादून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरा कराने में सक्षम देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे इस वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि मंत्रालय ने इसे अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

बुधवार को सदन में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए कुल 17913 पेड़ों को काटा गया है। पर्यावरणीय शमन उपाय के रूप में संबंधित वन विभागों द्वारा 22.05 करोरू़ रुपये की लागत से 157.2 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जा रहा है।

इसके अलावा राजमार्ग के मार्गाधिकार के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 50600 पौधों का रोपण कर दिया गया है। पर्यावरण पुर्नस्थापन योजना के लिए शिवालिक वन प्रभाग, उत्तर प्रदेश और देहरादून वन प्रभाग को 40 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने बताया कि भारतीय सड़क कांग्रेस के प्राविधानों के अनुसार संभावित भूस्खलन स्थानों पर भूस्खलन कम करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *