Weather Update: देहरादून सहित इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखिए उत्तराखंड के मौसम का हाल

 

देहरादून। Weather Update: देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बादलों का डेरा है। कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। दून में भी सुबह कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं।

वहीं, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में कुछ क्षेत्रों में झमाझम वर्षा दर्ज की गई। मौसम बदलने से ज्यादातर क्षेत्रों में पारा भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी देहरादून समेत पांच जिलों में भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं।

बादल और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होती रही। दिनभर बादल छाये रहने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दून का पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। हालांकि, रात को दून में बारिश के आसार बने रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ीं। चारधाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर हो रहे हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 29.7, 24.8

ऊधमसिंह नगर, 34.2, 26.5

मुक्तेश्वर, 19.5, 15.7

नई टिहरी, 20.2, 17.1

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कहीं-कहीं वर्षा के दौर होने की आशंका है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *