उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला, रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

 

देहरादून। उत्‍तराखंंड कैबिनेट ने रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब ए श्रेणी की कोकून की कीमत 400 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 440 की गई है।

इसी तरह बी ग्रेड के कोकून की कीमत 370 से बढ़ाकर 395 रुपए प्रति किलो, सी ग्रेड की क़ीमत 280 से 290 रुपए औऱ डी ग्रेड के कोकून की क़ीमत 230 से बढ़ाकर 240 रुपये प्रति किलो की गई है।

कैबिनेट की बैठक में केवल यही प्रस्ताव आया था। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य में आपदा से निबटने को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *