विकासनगर। जजरेड के पास कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गुरुवार सुबह लोगों ने जब खाई में गाड़ी गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसडीआरएफ को सूचित कर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मौके पर एक फ्रॉन्क्स सिग्मा कार यूके07 एफसी 8467 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।
कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतू विकास नगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।