देहरादून। डीएम सविन बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई की। शिकायतकर्ता सत्यनारण ने डीएम को बताया कि उनका और यूनियन बैंक के बीच मामला लोक अदालत में निस्तारित हो गया था। उनकी ओर से तय धनराशि बैंक को जमा करा दी गई थी लेकिन बैंक प्रबंधन इसे मानने से इनकार कर रहा है। ऐसे में डीएम ने यूनियन बैंक के प्रबंधक को मौके पर तलब कर लिया।
डीएम ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भूमि विवाद की शिकायतों के संबंध में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश देते हुए
मौके का मुआयना करें
डीएम ने कहा कि शिकायतों के आधार पर मौके का मुआवना करें। फील्ड स्टॉफ से प्राप्त रिपोर्ट का आंकलन करते हुए और अपना मंतव्य लिखकर आख्या प्रस्तुत की जाए। अपने स्तर पर शिकायतों की निगरानी करें। शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में कुल 150 शिकायतें आईं। भूमि विवाद, अवैध कब्जों, जलसंस्थान व वन आदि विभागों को लेकर भी लोगों ने शिकायतें की है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार,डीडीओ सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग अंजली नेगी रावत आदि मौजूद रहे।