Vikasnagar News: एआरटीओ का सख्त एक्शन, ओवरस्पीड में 69; बिना हेल्मेट 28 के काटे चालान

विकासनगर। पछवादून में सड़क हादसों की खबरें दैनिक जागरण की सुर्खियां बनने पर चेते संबंधित अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर अभियान चलाया। विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने अपनी टीम के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

विकासनगर, सेलाकुई, सहसपुर व झाझरा क्षेत्र में सघन विशेष चेकिंग अभियान में कुल सौ वाहनों के चालान काटे। जिसमें ओवरस्पीड में 69 व बिना हेल्मेट के 28 वाहनों के चालान किए। सहसपुर से धूलकोट के बीच चेकिंग के दौरान सबसे अधिक तेज गति से वाहन चलाने व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालक मिले। जबकि इसी क्षेत्र में सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं।

एआरटीओ ने गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर 69, बिना हेलमेट में 28 व तीन ट्रेक्टर ट्राली सहित कुल 100 चालान किए गए। एक वाहन को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि दुपहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उनकी काउंसलिंग भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *