Mussoorie में बवाल, पीआरडी जवान और स्‍थानीय युवकों में मारपीट के बाद लगाया जाम, सैलानियों की हुई फजीहत

 

मसूरी। मसूरी में पीआरडी जवान के साथ कुछ स्‍थानीय युवकों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसे लेकर गुरुवार को स्‍थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पीआरडी जवान में माफी मांगी तब जाकर विवाद खत्‍म हुआ।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को पिक्चर पैलेस चौक पर पीआरडी जवान के साथ स्थानीय युवाओं की झड़प व मारपीट हो गई। जिसके बाद आज गुरुवार को दोपहर में स्थानीय युवाओं ने बैरियर पर जाम लगा दिया।

इससे वहां पर अफरा तफरी फैल गई। कुलड़ी बाजार से लेकर मेसानिक लाज से आगे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। स्थानीय युवक मारपीट करने वाले जवान से माफी मंगवाना चाह रहे थे। इस बीच पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी युवाओं के साथ थाने पहुंची। पीआरडी जवान द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद विवाद समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *