Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, देहरादून में पारा 38 डिग्री के पार! देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

 

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी पड़ रही है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में इस माह पहली बार तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

वहीं, रुड़की में सोमवार को सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में तपिश बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की आशंका जताई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रह सकता है।

सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। लेकिन, इससे उमस महसूस की गई। पारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

रुड़की में सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

सोमवार को दून का तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पहाड़ भी तप रहे हैं और दिनभर चिलचिलाती गर्मी बेहाल कर रही है। चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज धूप के साथ ही बीच-बीच में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *