…तो सौतेले भाई के दोस्त ने की Dehradun के कारोबारी की हत्या! पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

 

देहरादून। जाखन में कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। इस मामने में पुलिस ने कारोबारी के सौतेले भाई के दोस्त की पहचान कर ली है। आरोपित सहारनपुर का रहने वाला है और वहां भी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।

राजपुर थाना पुलिस ने मृतक के बुआ के बेटे की तहरीर पर सौतेले भाई पर शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब शक की सुई सौतेले भाई के दोस्त की ओर घूम रही है।

पुलिस को दी तहरीर में जतिन कुमार निवासी चमन विहार जीएमएस रोड ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें अजय भटेजा के घर से किरायेदार संजू भंडारी एवं साहिल ने सूचना दी कि उनका भाई (मामा का बेटा) अजय भटेजा कमरे में मृत अवस्था में पड़े हैं।

जानकारी की गई तो पता चला कि अजय भटेजा के घर सौतेला भाई अमित एक लड़का व एक लड़की के साथ आया था। उन्होंने शक जताया है कि जो लोग अजय भटेजा के घर रुके हुए थे उन्होंने ही उनके भाई अजय भटेजा की हत्या कर दी। घटना के दिन कारोबारी के घर पर ठहरे अमित के दोस्त की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार उसका नाम राजन उर्फ जैक्स है और वह सहारनपुर का निवासी है।

सहारनपुर में भी उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसके अलावा उनके साथ कारोबारी के घर आई युवती की भी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *