देहरादून। बारात में जाते हुए कुछ बाराती कार व बाइकों में हुड़दंगबाजी कर रहे थे। वीडियो प्रसारित होने पर एसएसपी ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल पटेलनगर कोतवाली प्रभारी की दिशा निर्देश जारी किए, जिसके बाद सबकी मेहमाननवाजी थाने में कराई गई।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था जिसमें कुछ बाराती वाहनों में हुड़दंग करते दिखे, जिसमे कुछ युवक कार की छत तथा कुछ गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। घटना का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही के दिए गए।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे सभी वाहन तीन कार व दो मोटरसाइकिलों को चिन्हित किया गया। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए सभी वाहनों को सीज किया गया। इनमें एक क्रेटा, एक फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल शामिल थे।
इस मामले में पुलिस ने शादाब शफी निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून, विनय चमोली निवासी नयागांव देहरादून, साहिल खान निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून, फुरकान निवासी नयागांव ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून व इकराम निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास देहरादून को हिरासत में लिया है।