देहरादून: CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें देहरादून रीजन का रिजल्ट 83.45 प्रतिशत रहा।
पिछले वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.60% दर्ज किया गया था वहीं कक्षा 12 का पास प्रतिशत 87.98% दर्ज किया गया था। रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से देहरादून रीजन इस बार 13वें स्थान पर रहा।
सीएम धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है । असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।
यहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट डेट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है। इसके बाद अब CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की जाएगी।
अगर ऑल ओवर रिजल्ट की बात करें तो इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 एवं लड़कों का 85.70 फीसदी रहा है। आपको बता दें कि इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक करवाया गया था।