Internet Media के इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे दुनियाभर के लोग, अब पुलिस ने जारी किया अलर्ट; हो सकती है ठगी

 

देहरादून। Ghibili Trend: इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों घिबली ट्रेंड पर चल रहा है। आम से लेकर खास तक चैट जीपीटी पर घिपली से अपनी फोटो बदलकर इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित कर रहे हैं।

इसके साथ ही साइबर ठगों की ओर से फोटो का गलत इस्तेमाल या घिबली की मिलती जुलती एप, फेसबुक व वाट्सएप से ठगी की घटनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में साइबर थाना पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए साइट को अच्छी तरह से जांच परखने की सलाह दी है।

एनिमेटेड स्टाइल की फोटो की बाढ़

इन दिनों इंटरनेट मीडिया साइट्स पर कार्टून या फिर एनिमेटेड स्टाइल की फोटो की बाढ़ सी आ गई है। लोग अपने दोस्त, परिचित और रिश्तेदार अपनी और अपने परिवार की इस तरह की फोटो अपने-अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर रहे है।

आजकल घिबली नाम से फोटो का ट्रेंड बढ़ा है हर कोई इसका शौकीन बन गया। इंटरनेट मीडिया में मौज मस्ती, लाइक और कमेंट पाने के लिए इस्तेमाल हो रहे इस ट्रेंड के बीच साइबर थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

मिलीजुली एप से हो सकती है ठगी

सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत तो नहीं मिली है, लेकिन घिबली के नाम से ट्रेंड के बीच साइबर स्मैक के खतरों को नाकारा नहीं जा सकता है। क्योंकि साइबर ठग किसी भी कंपनी का नाम में थोड़ा सा परिवर्तन करके ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की कोशिशें होने भी लगी हैं। ठग घिबली से मिलीजुली एप का इस्तेमाल कर डाटा चोरी कर ठगी कर सकते हैँ। ऐसे में किसी भी नए साइट या लिंक के सिक्योरिटी फीचर के बारे में पूरी जानकारी करने पर ही या साइट को अच्छी तरह से जांच परख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *