uttarakhand dehradun-city Weather Update: उत्तराखंड में आज पहाड़ों में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने का अनुमान

 

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में इजाफा हो रहा है। दून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो कि सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारे में और इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं। उत्तरकाशी समेत आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की आशंका है।

मंगलवार को दून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दोपहर में तपिश बढ़ गई और गर्मी महसूस की गई। हालांकि, दोपहर बाद हल्की हवा चलने से राहत रही। पहाड़ों में भी दिनभर धूप खिली रही। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में वृद्धि दर्ज की गई।

32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दून का अधिकतम तापमान

प्रमुख क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। दून में अब न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा दून में अधिकतम तापमान भी अगले कुछ दिन में 33 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है।

आज पहाड़ों में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *