Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। वहीं रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया। रविवार को आयोजित फिट इण्डिया रन में उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर पुश-अप्स लगाए और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से रोजाना आधा घंटा व्यायाम करने पौष्टिक आहार ग्रहण करने एवं नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
देहरादून। Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिट इण्डिया रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेक्टिस ग्राउंड में आयोजित की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी का अलग ही अंदाज सामने आया। वह खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और पुश-अप्स लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने लगे। उन्होंने फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सब उनकी फिटनेस देखते रह गए।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उन्हें फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ड्रोन कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी वितरित किए।