Uttarakhand Weather: देहरादून में दिनभर धूप, शाम को बादलों का डेरा; अगले 24 घंटों में तीन जिलों में यलो अलर्ट

 

देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। दिनभर चटख धूप खिलने के बाद देर शाम देहरादून समेत आसपास के क्षेत्राें में बादल मंडराने लगे। चकराता क्षेत्र में गरज के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाने की आशंका है। देहरादून, उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग समेत आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों में भी परेशान कर रही चिलचिलाती धूप

बुधवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश ने भी खूब पसीने छुड़ाए। पहाड़ों में भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। दून में शाम को हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। देर शाम आसमान में बादल मंडराने लगे। उधर, चकराता और आसपास के क्षेत्रों में शाम को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *