Weather Update: 24 घंटे बाद पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज! आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में दिन,

 

देहरादून। Weather Update: आने वाले दो दिन प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क रहने की संभावना है। फिर गुरुवार से कुछ पर्वतीय जनपदों में मौसम करवट बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होगी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं मौसम बदलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *