जा बेवफा जा…भारत की अंजली चक्रा ने पाकिस्तान की सूफी मलिक दे दिया ‘तलाक’; वजह भी बताई

पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक और भारत की अंजली चक्रा ने अलग होने का फैसला कर लिया है। पांच साल पहले आपस में शादी का फैसला करके यह लेस्बियन कपल चर्चा में आया था। अब अंजली चक्रा ने सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। वहीं सूफी ने पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। बता दें कि यह  लेस्बियन कपल तब चर्चा में आया था जब दोनों ने शादी करने का ऐलान कर दिया था। अब अंजली चक्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और सूफी पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं।

बता दें कि यह लेस्बियन कपल 2019 में तब चर्चा में रहा था जब दोनों ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दोनों ने दक्षिण एशियाई कपड़े पहनकर बारिश में डांस किया था। अंजली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह एक बड़े झटके की तरह हो सकता लेकिन सच यही है कि अब हमारा सफर बदल रहा है। मैंने सूफी की बेवफाई की वजह से अपनी शादी और रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया है। लेकिन कोई भी सूफी के बारे में निगेटिव बातें ना करे।

बता दें कि कुछ सप्ताह पहले सूफी ने भी इंस्टाग्राम पर बेवफाई की बात मानी थी। सूफी ने कहा था कि उन्होंने शादी से कुछ हफ्ते पहले ही अपनी मंगेतर के साथ बेवफाई की और यह उनकी गलती है। सूफी ने कहा था, मैंने उसे ही सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाई जिसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जिसकी मैं सबसे ज्यादा परवाह करती हूं, उसी को धोखा दिया है। बता दें कि यह कपल  पांच साल से साथ था। दोनों नेसगाई भी कर ली थी।

बता दें कि अंजली न्यू यॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में वेडिंग प्लानिंग का काम करती हैं। वहीं सूफी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। कुछ फैन्स का कहना है कि यह ब्रेकअप केवल एक प्रैंक है। वहीं अंजली ने यह भी कहा है कि उन्होंने अपनी ऑनलाइन वेडिंग रजिस्ट्री भी रद्द करवा दी है। बता दें कि दोनों का एक यूट्यूब चैनल है जिसपर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *