Uttarakhand Weather: दून में चढ़ने लगा पारा, अब रातें भी कम सर्द; अगले 24 घंटों में तीन जिलों में बदलेगा मौसम

 

देहरादून। Uttarakhand Weather: दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है और रात को भी पारे में उछाल से ठंड कम हो गई है।

ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका जताई गई ह

इस माह पहली बार 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान

दून में रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिनभर चटख धूप खिली रही। ऐसे में तापमान भी इस माह पहली बार 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी पहली बार 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिससे सुबह-शाम ठंड काफी कम हो गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन फिलहाल कहीं वर्षा-बर्फबारी के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *