Maha Kumbh 2025 को लेकर उत्साह कायम, देहरादून से पैक जा रहीं ट्रेन और बसें

 

देहरादून। Maha Kumbh 2025 महाकुंभ प्रयागराज में उमड़ रही करोड़ों की भीड़ के बावजूद देहरादून से पुण्य की डुबकी लगाने जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। स्थिति यह है कि ट्रेन से लेकर बस तक पैक जा रहीं।

देहरादून से सोमवार दोपहर रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस पैक भी पैक रही और रोजाना जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण व वोल्वो बसें भी। वर्तमान में निगम दो वोल्वो बसों का संचालन कर रहा और दोनों ही बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग एडवांस में फुल चल रही। ट्रेन और वोल्वो बसों में 26 फरवरी तक यात्रियों की बुकिंग फुल है।

प्रयागराज के लिए रविवार को रवाना हुई स्पेशल ट्रेन भी पैक गई थी और सोमवार दोपहर गई प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ रही। इस ट्रेन में 28 फरवरी तक रिजर्वेशन फुल है और वेटिंग 100 के पार चल रही। वहीं, सुबह 10 बजे व शाम पांच बजे रवाना हो रहीं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी पर्याप्त यात्री रहे।

सोमवार सुबह 10 बजे गई साधारण बस पैक रही, जबकि शाम पांच बजे रवाना हुई वोल्वो बस में भी सभी सीटें फुल रहीं। सभी टिकट आनलाइन बुक हो रहे। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए परिवहन निगम शाम साढ़े पांच बजे दून से एक अतिरिक्त वोल्वो पिछले एक हफ्ते से संचालित कर रहा है और यह बस भी यात्रियों से पैक जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *