उत्‍तराखंड में कपड़ों की सिलाई करने वाला टेलर निकला संगीन अपराधी, कब से पीछे थी STF; अब आया हाथ

 

  किच्छा । Uttarakhand Crime: हेरोइन के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर तस्सवर लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर युवाओं की नसों में नशे का जहर घोल रहा है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह कपड़ों की सिलाई का काम करता रहा। एसटीएफ की ये इस वर्ष की चौथी बड़ी कार्रवाई है।

एसटीएफ लगातार नशा तस्करों पर प्रहार करने का काम कर रही है। एसटीएफ के टारगेट में युवा पीढ़ी को नशे की आदत डाल देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने वाले है। एसटीएफ ने स्थानीय नशे के काम के लगे तस्करों को बेनकाब करने का काम किया है।

एसटीएफ की नजर से नहीं बच पाया तस्‍कर

दर्जी का काम कर स्थानीय पुलिस की आंख के भले ही नशा तस्करों ने अपने आपको बचाए रखा। परंतु पर्दे के पीछे से नशा तस्करी की कमर तोड़ने में जुटी एसटीएफ की नजर से नहीं बच पाया। स्थानीय चेन को डिकोड करने के लिए एसटीएफ की कार्रवाई से नशा तस्करों में खलबली मच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *