Uttarakhand Nikay Chunav Result: धड़कनें थमा देने वाला नतीजा, हरिद्वार में एक वोट से हारे निर्दलीय प्रत्याशी विक्की

 

हरिद्वार। वार्ड नंबर 12 निर्मला छावनी से निवर्तमान पार्षद निर्दलीय प्रत्याशी विकास उर्फ विक्की महज एक वोट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के ईष्ट देवी सोनी ने हराया। यहां 40 वोट निरस्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की।

विकास कुमार ने पिछले चुनाव भी निर्दलीय जीता था। बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। विकास ने यहां दोबारा मतगणना की मांग की। काफी प्रयास के बाद भी उनकी मांग पूरीनहीं हुई। धरने पर बैठने का प्रयास कर रहे विकास को पुलिसकर्मियों ने उठाया। उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट जाने की बात कही है।

यहां कांटे का रहा मुकाबला

रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मतगणना की शुरूआत में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन अंत में चुनाव हार गई। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गोस्वामी को 1,022, भाजपा के सतीश गोस्वामी को 1,004 मत मिले। राजेंद्र के 18 मतों से जीत दर्ज करने पर भाजपा ने रिकाउंटिंग करवाई, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। वहीं सभी सात वार्ड में सभासद पद पर निर्दलीय जीते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *