Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/rajdhanikihunkar.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अनुपमा की जिंदगी में आई एक और विलेन, फिर होगी मां की अग्निपरीक्षा

टीवी सीरियल अनुपमा के गुरुवार का एपिसोड में जहां एक पुराना चैप्टर खत्म होगा, वहीं एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। अनुपमा सीरियल को जिन फैंस ने शुरू से फॉलो किया है वो इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उसका कोई बच्चा उसका सगा नहीं निकला। पारितोष, समर, पाखी और छोटी भी उसके खिलाफ रही हैं। बावजूद इसके कि अनुपमा ने अपने सभी बच्चों को बेहिसाब प्यार दिया, उसका एक भी बच्चा कभी उसके लिए खड़ा नहीं हुआ।

अनुपमा की जिंदगी में आई एक और विलेन

पाखी और छोटी (आध्या) के बाद अब अनुपमा की पोती परी भी उसके खिलाफ होने वाली है। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि परी जब अपनी सहेलियों से मिलेगी तो उसे पता चलेगा कि उसके पिता जेल गए हैं। उसकी सहेलियां उसे चिढ़ाएंगी और अनुज कपाड़िया वहीं पास में खड़ा यह सब देख रहा होगा। उसे यह सोचकर फिक्र होगी कि कहीं अब परी भी अनुपमा के खिलाफ ना हो जाए, अब देखना होगा कि क्या वो कुछ कर पाएगा या नहीं।

पाखी-वनराज को मजा चखाएगी अनुपमा

इधर जहां अनुपमा की पोती एक अलग ही तरह की सिचुएशन का सामना कर रही है वहीं दूसरी तरफ अनुपमा खुद भी मुश्किल में है। लेकिन अब यह अनुपमा पहले वाली अनुपमा नहीं रही। वो किसी भी तरह का नॉनसेंस बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। तोषू को गिरफ्तार करवाकर जब अनुपमा वापस घर पहुंचेगी तो वनराज शाह तमाशा करना शुरू कर देगा। पाखी भी उसका पूरा साथ देगी और कहेगी कि आखिर आप किस तरह की मां हैं जो अपने ही बेटे को जेल भिजवाकर आ गई हैं।

फिर सुनने मिलेगा पांच पन्नों का भाषण

इस पर अनुपमा उसे और वनराज शाह को करारा जवाब देगी। अनुपमा कहेगी, “बेस्ट मां हूं। अनुपमा हूं।” अनुपमा जाहिर तौर पर अब वनराज शाह और पाखी को पांच पन्नों का भाषण सुनाने वाली है, लेकिन क्या इसका वनराज शाह और पाखी पर इसका कोई फर्क पड़ेगा? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी हैं। जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *