dehradun-city Uttarakhand News: अब दारोगाओं से निरीक्षक बनने की राह हुई आसान…28 बने पुलिस उपाधीक्षक, जल्द मिलेगी तैनाती

 

देहरादून। पुलिस विभाग ने 28 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक पदोन्नत कर दिया है। पदोन्नति को लेकर लंबे समय से कसरत चल रही थी, लेकिन बार-बार पेंच फंसने के कारण प्रमोशन नहीं हो पाए। सोमवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से पदोन्नति लिस्ट जारी की, जिससे निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

पदोन्नति पाने वालों में 16 निरीक्षक नागरिक पुलिस, चार अभिसूचना और आठ निरीक्षक सशस्त्र पुलिस व प्रतिसार निरीक्षक शामिल हैं।

पदोन्नति पाने वाले निरीक्षकों में सकर्तका मुख्यालय में तैनात तुषार बोरा, जीआरपी हरिद्वार में तैनात त्रिवेंद्र सिंह राणा, हरिद्वार जिले में तैनात महेश कुमार लखेड़ा, टिहरी गढ़वाल में तैनात शिशुपाल सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग में तैनात महेश जोशी, उधमसिंहनगर में तैनात प्रतिमा भट्ट, मुख्यालय में तैनात नवीन चंद्र सेमवाल, एटीसी हरिद्वार में तैनात संजय चौहान, सीआइडी हल्द्वानी में तैनात संजय कुमार पांडेय, उधमसिंहनगर में तैनात जीतो कंबोज, उत्तरकाशी में तैनात मदन सिंह बिष्ट, चमोली में तैनात राजेंद्र सिंह रावत, नैनीताल में तैनात दौलत राम, चंपावत में तैनात गोविंद बल्लभ जोशी, अल्मोड़ा में तैनात नारायण सिंह शामिल हैं।

जल्द निरीक्षक पदों पर भी हो सकती है पदोन्नति

पुलिस उपाधीक्षक बने 28 निरीक्षकों के बाद अब जल्द ही निरीक्षक पदों पर भी पदोन्नति हो सकती है। पदोन्नति की लाइन में वर्ष 2002, 2007 व 2008 के दारोगा शामिल हैं। दारोगा से निरीक्षक पदों पर पदोन्नत को लेकर विभाग पूर्व में ही पूरा होमवर्क कर चुका है। आपत्ति की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है, उसके बाद सीआर भरने के बाद पदोन्नत प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *