Dehradun: नदी में कूड़ा व मलबा डालने वालों पर सख्ती, 76 व्यक्तियों का चालान; एक से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला

 

देहरादून। Dehradun News: दून में नदी-नालों में कूड़ा डालने वालों पर नगर निगम सख्त हो गया है। जगह-जगह अभियान चलाकर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही दोबारा कूड़ा डालते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी जा रही है।

नदी में निर्माण सामग्री का मलबा डालने पर लगाया जुर्माना

निगम की टीम ने बिंदाल नदी के किनारे कूड़ा डालते मिले 76 व्यक्तियों का चालान किया, जबकि नदी में निर्माण सामग्री का मलबा डालने पर एक व्यक्ति पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

मलबा डालने वालों पर कार्रवाई

उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से नदियों की साफ-सफाई करने और कूड़ा नदी में डाले जाने पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बिंदाल नदी में अवैध रूप से कचरा व निर्माण सामग्री का मलबा डालने वालों पर कार्रवाई की गई।

एक व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

कूड़ा व मलबा डालने पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने एक व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उप नगर आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई नदियों के अस्तित्व को बचाने और सभी के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।76 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई

नदी प्रदूषण के प्रति शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाते हुए निगम यह कार्रवाई कर रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर नदी-नालों में कूड़ा डालने वाले 76 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

कूड़ा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी

सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों-सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थलों, नदी, नाले, नालियों व खाली प्लाट पर कूड़ा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *