जाम से देगी निजात स्मार्ट सड़क और वाहनों के पहियों से बनेगी बिजली, 7वीं के छात्र का यह मॉडल कर रहा सबको हैरान

देहरादून । Uttarakhand News : तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन इंटर कालेज के सातवीं कक्षा के छात्र वंश का स्मार्ट सड़क मॉडल विज्ञान महोत्सव में सभी का ध्यान आकर्षिक कर रहा है।

वंश ने एक ऐसी स्मार्ट सड़क की परिकल्पना की है जिसमें वाहन का आवागमन सुव्यवस्थित तरीके से तो होगा ही, साथ ही हर वाहन के इस सड़क से गुजरने पर टायरों से एक मोबाइल टरबाइन चलेगी, जो निरंतर बिजली पैदा करेगी। यदि यह मॉडल आने वाले समय में विज्ञान और टेक्नोलाजी संस्थान और इसरो की प्रयोगशाला जाता है तो निश्चित रूप से इन मॉडल को देश के वैज्ञानिक गंभीरता से ले सकते हैं।

पथरीबाग स्थित श्री गुरुराम राय लक्ष्मण इंटर कालेज में शुक्रवार से राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्व प्रारंभ हुआ। डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रदेशभर के विद्यालयों के 100 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं अपनी विज्ञानी सोच, नवाचार और विज्ञान के प्रति उनकी ऊंची परिकल्पना को मॉडल के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *