उत्तराखंड का आज 25वां स्थापना दिवस, सुबह साढ़े 9 बजे सभी 13 जिलों के लोगों से संवाद करेंगे PM मोदी

 

देहरादून। उत्तराखंड ने अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इसके लिए सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं आज पीएम मोदी भी 13 जिलों के लोगों से संवाद करेंगे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा थी। इसी भावना को मूर्त रूप देने के दृष्टिगत नई गाथा लिखने की पहल की गई है। राज्य की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के प्रति विशेष लगाव व केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उत्तराखंड को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का लेना होगा संकल्प: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड राज्य की 24वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्य स्थापना वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में कदम रखते हुए राज्य को ऐसी नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प आवश्यक है, जहां हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनहित की नीतियों का सामंजस्य हो।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन के समस्त ज्ञात व अज्ञात बलिदानियों एवं आंदोलनकारियों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 24 वर्षों की इस यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। अनगिनत सपनों को साकार होते देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन को साकार करने की दिशा में एवं 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की यात्रा में यह वर्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *