HDFC बैंक के खाताधारक नहीं कर पाएंगे UPI, वेबसाइट पर दी अहम जानकारी

 

HDFC Bank: डिजिटल युग में हर काम अब ऑनलाइन हो गया है. सामान खरीदना हो, सफर करना हो या फिर कोई और काम हो हर जगह ऑनलाइन ट्रांजक्शन होते हैं. नोटबंदी के बाद से ही लोगों ने डिजिटल पेमेंट का रास्ता चुन लिया है और अब जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. आपका मोबाइल ही आपका कैश बन चुका है. सभी बैंकों ने अपने खाता धारकों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. जी हां अगर आप HDFC बैंक के खाताधारक हैं यानी इस बैंक में आपका अकाउंट है तो आप UPI नहीं कर सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

HDFC Bank वालों के लिए बड़ा अपडेट

आपका खाता भी देश के निजी बैंक एचडीएफसी में है तो आपके लिए यह काम की खबर है. जी हां एचडीएफसी बैंक ने कंपनी की वेबसाइट पर एक अहम जानकारी साझा की है. इसके तहत अब बैंक के खाता धारक उनके पेमेंट गेटवे से यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे.

 

दो दिन काम नहीं करेगी UPI सर्विस

एचडीएफसी के मुताबिक उनकी यूपीआई सर्विस नवंबर महीने में दो दिन काम नहीं करेगी. हालांकि बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये समस्या कुछ घंटों के लिए ही होगी. लेकिन इस दौरान यूजर्स को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है. इसके मुताबिक यूपीआई के अलावा सभी चीजें ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध रहेंगी.

 

किन दो दिन नहीं कर पाएंगे HDFC वाले UPI

बैंक की ओर से वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यूनिफाइन पेमेंट इंटरफेस सर्विस नवंबर महीने में दो दिन जिसमें 5 नवंबर और 23 नवंबर शामिल है काम नहीं करेगी. इन दो दिन में अलग-अलग दिन अलग-अलग वक्त के लिए ये सर्विस बंद रहेगी.

5 नवंबर की बात की जाए तो इस दौरान यूपीआई सर्विस 2 घंटे के लिए बंद रहेगी. जबकि 23 नवंबर यानी दूसरे दिन ये सर्विस 3 घंटे के लिए बंद रहेगी. ऐसे में एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए इन दो दिनों में सतर्क रहने को कहा है. ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैंक की मानें तो इसके अलावा हर वक्त यूपीआई सर्विस काम करती रहेगी.

किन सुविधाओं में आएगी दिक्कत

एचडीएफसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कस्टमर्स को कुछ सुविधाओं के लिए कुछ वक्त इंतजार करना होगा. इसमें करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट या फिर रूपे क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस के साथ-साथ नॉन-फाइनेंस UPI लेनदेन नहीं किए जा सकेंगे.

HDFC बैंक खाताधार इन प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. उनमें पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस, मोबिक्विक, जीपे, व्हाट्सएप पे, एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप जैसे मोड प्रमुख रूप से शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *