भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा शक्ति केंद्र संयोजक मिलन कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी

 

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक के परिवारों से मिलकर शुभकामनाएं देने का संकल्प हमारा पूरा होने जा रहा है कल तक हम महानगर की सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी जाएगी।

दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर प्रत्येक वर्ग के साथ समन्वय में बनाते हुए कार्य कर रहा है। इस मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के सभी संयोजकों के परिवार से मिलकर खुशी का एहसास हो रहा है मुझे लगता है कि इस वर्ष का दीपावली त्यौहार सभी परिवारों में सुख समृद्धि के साथ मनाया जाएगा।

मिलन कार्यक्रम में महानगर पदाधिकारी सुनील शर्मा विमल उनियाल मंडल अध्यक्ष राजेश बडोनी सूरज एवं परिवार सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *