Dehradun: रायपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, थाने के बाहर हंगामा, तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Dehradun News: आरोप है कि तीन युवक युवती को मैजिक वाहन में रायपुर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी समय तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले

तीन लड़कों पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती दूसरे समुदाय की है और आरोपियों में एक नाबालिग है। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सड़क किनारे कुछ सामान बेचती है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को तीन युवक उसे मैजिक वाहन में रायपुर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी समय तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले।

युवती तीन लड़कों के साथ मिली तो परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही लोगों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अभिषेक व अन्य दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *