Uttarakhand Weather Update: दून में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ा, 25 सितंबर से फि‍र बदलेगा मौसम

देहरादून। Uttarakhand Weather Update: मानसून के प्रदेश से विदा होने में हालांकि अभी एक सप्ताह बाकी है लेकिन वर्षा की गति धीमी हो गई है।

शनिवार को दून में सुबह से ही चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जिससे गर्मी ने बेहाल किया। केवल गढ़वाल मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई है।

अगले तीन दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 सितंबर को प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीनडिग्री सेल्सियस अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। 25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और वर्षा होने की संभावना बनी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *