Dehradun News: ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

 

रायपुर चौक पर हुआ हादसा, पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आया

नो एंट्री में आ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रहे स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटर चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

हादसा रायपुर में शिव मंदिर के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक पुलिया नंबर छह की ओर से शिव मंदिर की ओर आ रहा था। जबकि, स्कूटर शिव मंदिर के पास से रायपुर से साइग्रेस स्कूल की ओर जा रहा था। इसी बीच तेजी से आए ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जबकि, चालक दूसरी ओर छिटककर सड़क पर गिरने से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान शिवांकर बहुगुणा पुत्र मोहन बहुगुणा निवासी, नथुवावाला ढांग शिव मंदिर के पीछे, रायपुर के रूप में हुई है। हादसे में स्कूटर चला रहे बिजेंद्र निवासी नथुवावाला घालय हुए हैं। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *