Vinesh Phogat: भारत लौटीं विनेश फोगाट का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, भावुक कर देगा

 

Vinesh Phogat: भारतीय स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट आज सुबह देश वापस लौट आईं हैं. पेरिस से लौटीं विनेश का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरों-शोरों से स्वागत हुआ. बड़ी संख्या पर फैंस उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे. वहीं, साक्षी मलिक ने भी उनका वेलकम किया. अपनों के बीच लौटकर विनेश अपने आंसू नहीं रोक पाईं और इमोशनल हो गईं.

Vinesh Phogat का हुआ ग्रैंड वेलकम

16 अगस्त को विनेश फोगाट भारत लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर तमाम फैंस के साथ साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने विनेश को रिसीव   किया. एयरपोर्ट पर भीड़ जमा थी, जो अपनी स्टार को सपोर्ट करने पहुंची. विनेश अब दिल्ली से सीधे अपने गांव बलाली जाएंगी. उनकी वापसी को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव बलाली तक जश्न की पूरी तैयारी है.

इस दौरान सोशल मीडिया पर विनेश के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वह इस पल में काफी भावुक हो गईं. साक्षी मलिक से गले लगते हुए वह रोने भी लगीं.

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओपन कार में विनेश मौजूद हैं, जहां वह अपने आंसू पोंछती दिक रही है. विनेश को सपोर्ट करने के लिए साक्षी और बजरंग भी वहां खड़े हुए हैं. वापसी के बाद विनेश ने कहा, पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं बहुत भाग्यशाली हूं. इसके बाद विनेश-विनेश के नाम के नारे लगते हैं.

सिल्वर मेडल से चूकीं विनेश

पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रीस्टाइल कुश्ती 50 किलो भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था. लेकिन, इस फाइनल मैच से पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से डिसक्वालीफाई कर दिया गया. नतीजन, उन्हें बिना मेडल के ही भारत लौटना पड़ा है. इसके बाद रेसलर ने कुश्ती से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी

मगर, विनेश ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़कर ऐसा मालूम होता है कि वह रिटायरमेंट से वापसी पर विचार कर रही हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *