Dehradun के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में शर्मनाक कांड, महिला बाथरूम में लगा था हिडन कैमरा

देहरादून। Hidden Camera in Anandam Restaurant: देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चकराता रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था।

होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहकों की नजर अचानक कैमरे पर पड़ी तो हंगामा हो गया। देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा

नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार सहित गुरुवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए होटल पहुंची थी। जब वह बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था। अन्य लड़कियां भी बाथरूम गई तो कर्मचारी अंदर बाहर कर रहा था, जिसे देख वह अचंभित हो गए।

इसके बाद एक महिला व युवती बाथरूम गई तो उनकी नजर छत पर पड़ी तो देखा कि वहां कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। रेस्टोरेंट मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया

होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *