Akhilesh yadav visits Ghazipur: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी 7 अप्रैल को गाजीपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। आपको बता दें कि मऊ से चार बार के विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी
वाराणसी के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार का काम है न्याय देना और सुरक्षा देना। अगर कोई सरकार न्याय नहीं दे सकती, सुरक्षा नहीं दे सकती, वो सरकार जनता की नहीं हो सकती। इस सरकार ने भरोसे और सच्चाई को मारा है।”
अफजाल अंसारी और उमर अंसारी के साथ अखिलेश यादव ने लोगों से की मुलाकात
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी का हाथ थामे अखिलेश यादव ने मौके पर मौजूद लोगों से की मुलाकात। इस दौरान, मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी भी मौजूद रहे।
- अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के घर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक के बाहर जमा हुए कार्यकर्ता
गाजीपुर में अष्ट शहीद इंटर कॉलेज हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक पहुंच चुके हैं। यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है।
गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश गाजीपुर पहुंच चुके हैं। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से थोड़ी देर बाद वे मुख्तार अंसारी के घर के लिए रवाना होंगे।
अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के पैतृक घर पहुंचेंगे, गाजीपुर में तैयारियां पूरी
सपा अध्यक्ष आज गाजीपुर आएंगे और मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गाजीपुर में इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।