Dehradun News: बाइक सवार युवकों ने झपटी गले की चेन

 

Dehradun

बाइक सवार युवकों ने चकजोगीवाला स्थित मशरूम फैक्टरी के पास एक दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चकजोगीवाला निवासी रघुवीर सिंह चौहान ने बताया कि उसकी मशरूम फैक्टरी के पास दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और बीड़ी माचिस मांगी। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा रघुवीर के पास आ गया

जैसे ही रघुवीर दुकान से सामान निकाल कर बाइक सवार युवक को देने लगा, उसने रघुवीर के गले से उसकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी रायवाला पुलिस को दी।

प्रभारी थानाध्यक्ष कुशाल सिंह रावत ने बताया कि जोगीवाला माफी में चेन स्नेचिंग का एक मामला सामने आया है। पीड़ित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *