Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों को मिली पिछले दस महीने से रुकी पेंशन, डीएम कार्यालय के लगा रहे थे चक्कर

Dehradun

राज्य आंदोलनकारियों को पिछले 10 महीने से रुकी पेंशन मिल गई है। पेंशन के लिए आंदोलनकारी तहसील और डीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। 23 जुलाई 2024 को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद आंदोलनकारियों को पेंशन मिली है।

प्रदेश में सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी पेंशन न मिलने से परेशान थे। उनका कहना था कि कई बार तहसील और डीएम कार्यालय में पेंशन के संबंध में पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, शासन का कहना था कि 243 राज्य आंदोलनकारी डबल पेंशन ले रहे थे। इस तरह के आंदोलनकारियों की पेंशन रोकी गई है।

 

अक्तूबर 2023 से पेंशन नहीं मिली

अन्य की पेंशन किस वजह से रुकी है, इसकी जांच कर पात्र लोगों को पेंशन जारी की जाएगी। शांति विहार कौलागढ़ निवासी किशन सिंह मेहता बताते हैं कि वह सक्रिय राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उन्हें अक्तूबर 2023 से पेंशन नहीं मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *