लक्ष्मन दास मित्तल (Lachhman Das Mittal) का जन्म 1931 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. वो एलआईसी में बीमा एजेंट के रूप में काम करते थे. मित्तल के पास उर्दू में मास्टर डिग्री है, इंग्लिश में उन्हें गोल्ड मैडल मिला था.
एलआईसी एजेंट के तौर पर शुरू की नौकरी
भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति हैं लक्ष्मन दास मित्तल
LIC के पूर्व एजेंट लक्ष्मन दास मित्तल (Lakshman Das Mittal) को फोर्ब्स 2024 की बिलेनियर लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके साथ ही वे भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति बन गए हैं. वे 93 साल के हैं. इससे पहले सबसे उम्रदराज अरबपति महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पूर्व अध्यक्ष केशुब महिंद्रा थे.
आइए जानते हैं, लक्ष्मन दास मित्तल के बारे में कुछ रोचक बातें
लक्ष्मन दास मित्तल (Lachhman Das Mittal) का जन्म 1931 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. वो एलआईसी में बीमा एजेंट के रूप में काम करते थे. मित्तल के पास उर्दू में मास्टर डिग्री है, इंग्लिश में उन्हें गोल्ड मैडल मिला था. और वह पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी क्लास में पहले नंबर पर थे. बाद में उन्होंने मारुति इंडस्ट्री में डीलरशिप के लिए अप्लाई किया लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.