Modi 3.0 Cabinet:  उत्‍तराखंड से अल्‍मोड़ा सांसद अजय टम्टा फिर केंद्र में मंत्री! प्रधानमंत्री आवास में मौजूद, लोकसभा चुनावों में लगाई जीत की हैट्रिक…

 

देहरादून: Ajay Tamta in Modi Cabinet: उत्‍तराखंड के सांसद अजय टम्‍टा को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वह प्रधानमंत्री आवास में आयोजित बैठक में अजय टम्‍टा भी मौजूद रहे। इससे यह संंभावना प्रबल हो गई है। बता दें कि वह वर्ष 2014 में राज्य मंत्री बनाए गए थे।

इन लोकसभा चुनावों में उन्‍होंने अल्‍मोड़ा संसदीय सीट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर वह लगातार तीसरी बार विजय रहे थे। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर उन्‍होंने अपनी संसदीय सीट की जनता का आभार जताया है।

अजय टम्टा ने ऐतिहासिक जीत की हासिल

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत हैट्रिक बनाई। अजय टम्टा ने रिकार्ड 234097 मतों ने से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

भाजपा ने 429167 मत व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने 195470 मत प्राप्त किए। भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य पांच प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। उनसे अधिक मत नोटा को मिले। नोटा को 16697 मत मिले।

अजय टम्टा को बीते 2019 के लोकसभा से बेहतर प्रदर्शन किया। 2019 में भाजपा को 444651 मत व कांग्रेस को 211665 मत मिले। तब भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 232986 जीते थे। भाजपा को 63.54 व कांग्रेस को 29.96 प्रतिशत मत मिले।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सुधर गया। भाजपा प्रत्याशी को इस बार 65.78 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस का मत प्रतिशत घटकर 30 प्रतिशत हो गया। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने के बाद विजयी भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जनता का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *