अभिव्यक्ति अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता 2026   – Rajdhani Ki Hunkar

अभिव्यक्ति अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता 2026  

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में अभिव्यक्ति अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता 2026 में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए ऐन मैरी स्कूल ने बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल उप विजेता रहा।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में अभिव्यक्ति अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता 2026 में अति सर्वत्र वर्जयेत विषय पर वक्ताओं ने पक्ष एवं विपक्ष में सारगर्भित भाषण प्रस्तुत करते हुए निर्णायकों सहित सभी उपस्थित दर्शकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर अधिकांश वक्ताओं ने पक्ष में कहा कि आधुनिकता के दौर में विषय की तार्किकता और भी गंभीर हो जाती है और समर्पण की भावना से कार्य करने की जरूरत है। विचारों को सरलता से रखकर उपयोगिता को जीन का कार्य किया जाना चाहिए।

वहीं विपक्ष में कहा गया है कि अति हर प्रकार से नुकसानदायक है और स्वयं आत्मनिर्भर होना होगा जिससे की कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य किया जा सके। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अति किसी भी चीज की नहीं करनी चाहिए। अति को हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है और खिलाडि़यों में भी इसकी ललक होती है, लेकिन यहां कहना उचित होगा की अति से दूर ही रहना होगा।

वहीं दूसरी ओर वक्ताओं ने पक्ष विपक्ष में सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल एवं द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के सहस्त्रधारा रोड के छात्र छात्राओं ने सारगर्भित भाषण देकर निर्णायकों व शिक्षक, शिक्षिकाओं का दिल जीत लिया। इस दौरान निर्णायक मंडल विजया लक्ष्मी जुगरान एवं बीना राव ने निभाई।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में मेजबान द हैरिटेज स्कूल, द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस, दून इंटरनेशनल स्कूल, राजा राम मोहन राय एकेडमी, न्यू दून ब्लॉसम स्कूल, सेंट जोजफ्स एकेडमी, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट थॉमस कॉलेज, हिल्टन स्कूल, ऐन मैरी स्कूल, द एशियन स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक विजया लक्ष्मी जुगरान ने कहा कि हमें परिस्थिति के अनुसार मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए। निर्णायक बीना राव ने पक्ष एवं विपक्ष के वक्ताओं की सराहना की।

प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने संुदर श्लोक के साथ विषय के बारे में जो शब्द कहे वह बड़े ही रोचक व ज्ञानवर्धक रहे। इस दौरान पक्ष में मान्यता जोशी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता व स्वास्तिका सती को सर्वश्रेष्ठ विपक्ष के वक्ता का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजेता पक्ष एवं विपक्ष के विजेताओं को द हैरिटेज स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी, निर्णायक विजया लक्ष्मी जुगरान, बीना राव, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दी शिक्षिका संगीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी सहित अन्य विद्यालयों को शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *